PM Kisan Yojana 22th Kist Kab Aayegi: इस दिन किसानों के खाते में भेजी जाएगी 22वीं क़िस्त के ₹2000, ऐसे चेक करे लाइव

PM Kisan Yojana 22th Kist Kab Aayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त देशभर के लाभार्थी किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी। इस किस्त के तहत करीब 9 करोड़ किसानों को सीधे डीबीटी के माध्यम से ₹2000 की सहायता मिली, जिससे रबी फसल की तैयारी और घरेलू खर्चों में काफी मदद हुई। 21वीं किस्त मिलने के बाद अब किसानों की नजर 22वीं किस्त पर टिकी हुई है।

हर बार की तरह इस बार भी किसान जानना चाहते हैं कि अगली किस्त कब आएगी और क्या उन्हें समय पर पैसा मिलेगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सरकार 22वीं किस्त को लेकर अपनी तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है और बहुत जल्द इसकी फाइनल तारीख का ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि पिछली किस्तों के पैटर्न को देखते हुए 22वीं किस्त भी तय समय पर किसानों के खाते में भेजी जाएगी, जिससे 2026 की शुरुआत किसानों के लिए बेहतर हो सके।

PM Kisan Yojana 22th Kist Kab Aayegi

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को तीन बराबर किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है। 2025 की सभी किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब बारी 2026 की पहली किस्त, यानी 22वीं किस्त की है। विभागीय जानकारी के अनुसार, 22वीं किस्त की राशि जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी महीने के बीच किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि 25 जनवरी के बाद कभी भी डीबीटी के जरिए भुगतान शुरू हो सकता है।हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से 21वीं किस्त चुनाव के बाद तुरंत जारी की गई थी, उसी तरह 22वीं किस्त भी बिना ज्यादा देरी के भेजे जाने की उम्मीद है। जैसे ही सरकार फाइनल तारीख जारी करेगी, किसानों को इसकी सूचना मिल जाएगी और उनके बैंक खाते में ₹2000 की राशि सीधे जमा कर दी जाएगी।

PM Kisan Yojana 22th Kist Kab Aayegi Overview

आर्टिकल का नामPM Kisan Yojana 22th Kist Kab Aayegi
स्कीम का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
किस्त संख्या22वीं किस्त
किस्त राशि₹2000
कुल जारी किस्तें21
भुगतान माध्यमDBT
देशभारत
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

22वीं किस्त में इन किसानों को ₹4000 मिलेंगे

कुछ किसानों को 22वीं किस्त में ₹4000 मिलने की संभावना है। यह राशि उन किसानों को मिल सकती है जिनकी पिछली कोई किस्त किसी कारण से अटक गई थी और अब सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। ऐसे मामलों में सरकार पिछली रुकी हुई किस्त और 22वीं किस्त को एक साथ ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि यह लाभ सभी किसानों को नहीं मिलेगा, बल्कि केवल उन्हीं को मिलेगा जिनका भुगतान पहले तकनीकी या केवाईसी कारणों से रोका गया था।

PM Kisan Yojana 22th Kist के लिए पात्रता

  • लाभार्थी किसान भारत का नागरिक होना चाहिए और उसके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
  • किसान के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही संवैधानिक पद पर होना चाहिए।
  • जिन किसान परिवारों के किसी सदस्य ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है, वे इस योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • बड़े भूमिधारी किसान, संस्थागत भूमि धारक और कॉर्पोरेट खेती करने वाले किसान इस सहायता से बाहर रखे गए हैं।
  • लाभार्थी के पास सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है, जो आधार से लिंक हो और जिसमें डीबीटी सुविधा चालू हो।
  • किसान का ई-केवाईसी पूरा होना अनिवार्य है, क्योंकि बिना ई-केवाईसी के किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाता है।

PM Kisan Yojana 22th Kist Status Check कैसे करें?

  • सबसे पहले किसान को पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब होमपेज पर मौजूद Beneficiary Status वाले विकल्प को आपको चुनना है।
  • इसके बाद अब आपको आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आखिर में आपको सबमिट करना है।
  • सबमिट के बाद स्क्रीन पर भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी, जिसमें यह पता चल जाएगा कि

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर 22वीं किस्त का पैसा तय समय तक खाते में नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले किसान को अपनी ई-केवाईसी की स्थिति जांचनी चाहिए, क्योंकि अधिकतर मामलों में भुगतान रुकने का कारण अधूरी केवाईसी होती है। इसके बाद यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बैंक खाता आधार से लिंक है और डीबीटी सक्रिय है। अगर जमीन से जुड़ी जानकारी में कोई गलती है, तो उसे अपने लेखपाल या संबंधित कार्यालय से ठीक करवाना चाहिए।इसके अलावा किसान अपने नजदीकी CSC सेंटर या बैंक शाखा में जाकर भी सहायता ले सकते हैं। अगर सभी जानकारी सही होने के बावजूद भुगतान नहीं आता है, तो पीएम किसान की हेल्पलाइन पर संपर्क कर समस्या दर्ज करवाई जा सकती है। सही जानकारी और समय पर अपडेट के साथ किसानों को अगली किस्त का लाभ जरूर मिलेगा।

Leave a comment