PM Kisan 22th Installment Date: 22वीं किस्त इस तारीख को किसानों के खातों में आयेगी क्या? ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana 22nd Installment Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में होली से पहले, यानी बुधवार 4 मार्च 2026 से पहले, ट्रांसफर होने की पूरी संभावना है। खबरों के मुताबिक, 2-2 हजार रुपये की यह किस्त फरवरी 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे.    

PM Kisan 22th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत पात्र किसानों को योजना की 22वीं क़िस्त का इंतजार है, और जिसके जल्द जारी होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

फरवरी 2026 तक योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को ट्रांसफर की गई थी।

22वीं किस्त कब आएगी?

PM Kisan Yojana 22nd Installment Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में होली से पहले, यानी बुधवार 4 मार्च 2026 से पहले, ट्रांसफर होने की संभावना है। खबरों के मुताबिक, 2-2 हजार रुपये की यह किस्त फरवरी 2026 के पहले या मध्य सप्ताह में जारी की जा सकती है। अनुमानित तारीख 17 फरवरी 2026 या उसके बाद की  कभी भी हो सकती है।

किस्त ट्रांसफर का क्या है पैटर्न

फिलहाल pmkisan.gov.in पर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।

लेकिन पिछले पैटर्न के अनुसार:

  • किस्तें हर 4 महीने में आती हैं.
  • दिसंबर–मार्च साइकिल में भुगतान होता है.

किसानों को सलाह है कि नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Eligibility PM Kisan योजना के कौन है पात्र: 

PM Kisan का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है:

  • जिनके नाम खेती योग्य जमीन के रिकॉर्ड में हों
  • जिनका नाम 1 फरवरी 2019 से पहले भूमि रिकॉर्ड में दर्ज हो
  • जिनका बैंक खाता आधार से लिंक हो

पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें? 

Step 1: सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाकर Know Your Status पर क्लिक करें।
Step 3: अब अपना आधार नंबर / मोबाइल नंबर / बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक दर्ज करें।
Step 4: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Get Data बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने पूरा डिटेल्स आ जाएगा, जिसमें आप देख सकते हैं कि पेमेंट प्रोसेस में है या नहीं, किस्त जारी हुई है या अटकी है, और कोई गलती तो नहीं।

क्यों जरुरी है eKYC

eKYC करना अनिवार्य है, क्योंकि अगर eKYC पूरा नहीं हुआ तो पीएम किसान की किस्त अटक सकती है। किसान घर बैठे OTP के जरिए eKYC कर सकते हैं। इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाकर eKYC विकल्प चुनें, आधार नंबर डालें, आधार से जुड़े मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और Verify करें।  

इसके अलावा किसान नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आधार और मोबाइल नंबर के साथ फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन से भी eKYC करा सकते हैं। वहीं, PM Kisan ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें आधार नंबर डालकर फेस स्कैन करने पर eKYC पूरा हो जाता है। 

क्या कहता है स्टेटस मैसेज:  

स्टेटस मैसेजमतलबक्या करें
Aadhaar Details Not Availableआधार लिंक नहीं हैeKYC पूरा करें
Under Processआवेदन जांच में है2-4 हफ्ते इंतजार करें
Bank Account Rejectedबैंक डिटेल गलत हैपोर्टल पर अपडेट करें
RFT Generatedभुगतान केंद्र को भेजा गयाFTO का इंतजार करें
FTO Issuedपैसा ट्रांसफर हो गयाबैंक अकाउंट चेक करें

पीएम किसान योजना का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। सबसे पहले अपना आधार बैंक खाते से लिंक रखें, ताकि पैसा सीधे DBT के जरिए पहुंच सके। समय पर eKYC पूरा करें, अन्यथा किस्त अटक सकती है। किसी भी समस्या से बचने के लिए pmkisan.gov.in पर नियमित रूप से अपना स्टेटस चेक करते रहें.

Leave a comment